खलीलाबाद: एडीएम की अध्यक्षता में विकास भवन में गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम जयप्रकाश की अध्यक्षता में गेहूं खरीद तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। जनपद में 30 मार्च से 15 जून तक 63 क्रय केंद्रों पर खरीद होगी। समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल तय है। किसानों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है, जबकि बिना पंजीकरण आए किसानों का केंद्र पर ही पंजीकरण कर खरीद की जाएगी। अधिकारियों को सुचारु व्यवस्था के निर्देश दिए गए।