कानपुर: बादशाहीनाका में पति के साथ जा रही महिला पर क्षेत्र के दबंगों ने की अभद्र टिप्पणी, गाली-गलौज और गोली मारने की धमकी
बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति के साथ जा रही थी।इस दौरान शनिवार सुबह 11 बजे क्षेत्र के दबंगों ने अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। महिला के पति ने विरोध किया तो गोली मारने की धमकी दी गई।प्रकरण से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया घटना की जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।