संभल: सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कु. ने मंडी किशन दास सराय में जींस वाशिंग प्लांट का निरीक्षण किया, प्लांट बंद कराया
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार द्वारा एक जींस वाशिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय उपयुक्त जींस वाशिंग प्लांट आबादी में पाया गया तथा मौके पर संचालित मिला मौके पर कई सामान भी उससे संबंधित बरामद हुए। वाशिंग प्लांट के संचालन संबंधी अभिलेख मांगने पर कोई भी वैध अभिलेख नहीं दिखाए गए, इसको लेकर मजिस्ट्रेट द्वारा इसको बंद कर दिया गया।