कोल: शहरी क्षेत्र में चल रही डेयरियों को मिलेगी राहत, कैटल कॉलोनी में शिफ्ट होंगी डेयरियां, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | Feb 18, 2026 शहर में चल रही डेयरियों से अब शहर वासियों को राहत मिलने जा रही है। शहर की सभी डेयरियों को अब कैटल कॉलोनी में शिफ्ट कराया जाएगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा व ADA उपाध्यक्ष और नगर निगम के अधीनस्थ अधिकारियों के साथ महुआ खेड़ा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान नगर आयुक्त ने 200 एकड़ में बनने जा रही कैटल कॉलोनी के लिए जमीन चिन्हित की है।