कोल: खैर रोड पर नगर निगम की लापरवाही से मकान का पिछला हिस्सा गिरा, परिवार ने लापरवाही के आरोप लगाए
Koil, Aligarh | Feb 18, 2026 खैर रोड पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर निगम की लापरवाही से एक मकान का पीछे का हिस्सा गिर गया। मकान का हिस्सा गिरने से मकान में भारी नुकसान हुआ है। मकान स्वामी महिला के बताए अनुसार उनके क्षेत्र में नगर निगम द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है।