कोल: देवी नगला में दबंग रिश्तेदारों ने बुजुर्ग महिला को घर से खींचकर पीटा, वीडियो वायरल, पीड़िता ने SSP से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 18, 2026 देवी नगला में दबंग रिश्तेदारों ने एक बुजुर्ग महिला को उनके घर से खींचकर पिटाई की है। पीड़ित महिला केला देवी के अनुसार वह बीते दिन अपने घर पर थी। इस दौरान उनके रिश्तेदार घर पर आ गए और विवाद करने लगे। बुजुर्ग महिला ने हंगामा और विवाद का विरोध किया तो रिश्तेदारों ने पकड़कर बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी।