कोल: जयगंज के पीड़ित किराएदार ने SSP से मदद की गुहार लगाई, दुकान स्वामी बताकर प्रताड़ित कर रहा है
Koil, Aligarh | Feb 18, 2026 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के जयगंज से सामने आया है। जहां 30 साल से किराए पर रह रहे एक पीड़ित किराएदार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।पीड़ित किराएदार का आरोप है की दुकान स्वामी बताकर एक दबंग लगातार उसको प्रताड़ित कर रहा है और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहा है।