बुलंदशहर: दो दोस्तों की मौत से गांव में मचा हड़कंप, मामले में जांच में जुटी पुलिस, सीओ सिटी प्रकट पांडे की बाइट
औरंगाबाद थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्राम विसुंधरा में दो दोस्तों के शव फांसी पर लटके मिले। मृतकों की पहचान सुमित और प्रियांशु के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दो युवकों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।