चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। गितीकुंदु, बड़ा पसेया और चिरूपसेया गांव में हाथियों के झुंड के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों द्वारा लगातार मकानों एवं खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने रविवार को दिन में 9 बजे वन विभाग व स्थानीय थाना को सूचना दी गई है