बलरामपुर: कोतवाली नगर की पुलिस ने जालसाजी के आरोप में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर शैलेश कुमार सिंह ने 22 जनवरी सुबह 11बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि जालसाजी कर फर्जी तरीके से भाई के हिस्से की जमीन को बैनामा किए जाने की मामले में अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार पांडे पुत्र बच्चा राम,विश्व नाथ गुप्ता पुत्र राम फेर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।