श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु समीक्षा बैठक
➡️आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस लाइन, सहारनपुर स्थित सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर रेंज की अध्यक्षता में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
➡️बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय, कांवड़ मार्गों पर व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
➡️सभी अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सतर्कता, प्रभावी समन्वय, सोशल मीडिया की सतत निगरानी, त्वरित सूचना संकलन तथा प्रत्येक व्यवस्था का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#SaharanpurPolice
#KanwarYatra2026
#Shravan2026
#UPPolice
Saharanpur, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026