जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाएं, फिजूलखर्ची से बचें : चरन सिंह भदौरिया
ग्वालियर। राष्ट्रीय युवा सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष चरन सिंह भदौरिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर युवाओं एवं समाज के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का विषय नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण का अवसर भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग जन्मदिन पर अनावश्यक खर्च, दिखावा और फिजूलखर्ची करने के बजाय जरूरतमंदों की सहायता, पौधारोपण, रक्तदान, गौसेवा, गरीबों को भोजन वितरण तथा अन्य सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दें।
भदौरिया ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष अवसरों को सेवा और सद्भावना से जोड़ना चाहिए। जन्मदिन पर केक काटने और अनावश्यक आयोजनों की बजाय यदि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए तो उसका महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है।
उन्होंने अपने समर्थकों एवं राष्ट्रीय युवा सेना के कार्यकर्ताओं से भ�