80 लाख के सोना घोटाले में नया बवाल, पीड़ितों ने थाना प्रभारी और एसएसपी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल,
ग्वालियर। 80 लाख रुपये के चर्चित सोना ठगी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पीड़ितों ने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। फरियादियों का कहना है कि मेरठ से गिरफ्तार किए गए ज्वेलर्स सचिन सोनी और उसके भाई से बरामद सोने का बड़ा हिस्सा गायब है तथा उनकी शिकायतों पर अब तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई।
पीड़ितों ने कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा और एसएसपी धर्मवीर सिंह पर आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार को शिकायत सौंपी है। फरियादियों ने एक वीडियो भी प्रस्तुत किया है, जिसमें कथित रूप से ज्वेलर्स को दिए गए जेवरात दिखाई दे रहे हैं।
वहीं सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर महाराजपुरा थाना को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई क�