मैनपुरी: कुर्रा थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने ससुराली जनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
कुर्रा क्षेत्र के ग्राम नंदपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र अभय राम ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि ससुराली जनों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और घर में रखे हुए आभूषण भी निकाल ले गए है। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है। ससुराली जनों पर कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।