बीकानेर: बारिश की कामना को लेकर कुम्हारों के मोहल्ला में 16 दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू
बीकानेर में अच्छी बारिश की कामना को लेकर श्रद्धालुओं ने 16 दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू किया है। आयोजन में महिलाएं और पुरुष दिन-रात लगातार भजन-कीर्तन कर भगवान इंद्र से अच्छी वर्षा की प्रार्थना कर रहे हैं। इस वर्ष जिले में अब तक संतोषजनक बारिश नहीं होने से किसानों और आमजन में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो क्षेत्र में अकाल जै