सांडवा दुष्कर्म प्रकरण: कार्रवाई नहीं होने पर थाने का घेराव
बीदासर क्षेत्र के सांडवा प्रकरण में चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को समस्त ग्रामवासियों ने पुलिस थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी तक पीड़ित परिवार के साथ पुलिस थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।