रामगढ़: रामगढ में कमांडर जीप और कार की भीषण टक्कर, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
Ramgarh, Palamu | Oct 26, 2026 रामगढ-चैनपुर मुख्य मार्ग पर कुटी मोड़ के पास सोमवार दोपहर एक कमांडर जीप और कार के बीच भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर के क्रम में कार का एयर बैग खुल जाने से उस पर सवार दो लोग बाल बाल बच गए, जबकि कमांडर पर सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हुए हैं।