बीते 4 दिनों से जल रहे जिला कुल्लू में जंगल
जंगल की आग से लाखों रूपए की वन संपदा हुई नष्ट
Kullu Times
कुल्लू के स्थानीय निवासी प्रेमचंद ने बताया कि जंगलों में फैली आग के चलते दमा के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है और प्रदूषण के चलते अन्य लोगों में भी बीमारियां फैलेंगी। प्रशासन को चाहिए कि फायर सीजन के दौरान पहले से ही एक प्लान तैयार रखें। ताकि उस प्लान के हिसाब से काम करते हुए जंगल की आग पर तुरंत काबू पाया जा सके।
Kullu, Kullu | Nov 9, 2026