सहारनपुर: थाना गागलहेड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
सहारनपुर की गागलहेड़ी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर दो बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।