गुन्नौर: कस्बा बबराला के समीप सड़क हादसे में घायल किसान की अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
बबराला थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी किसान मुस्ताक अहमद शनिवार शाम करीब 5 बजे साइकिल से अपने खेत पर जा रहे थे। जैसे ही वह आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर कस्बा बबराला के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने घायल किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया।