मुज़फ्फरनगर: सूचना आयुक्त की बैठक में खुली अफसरों की पोल, RTI पर परीक्षा में अटके जवाब, BSA और समाज कल्याण अधिकारी को भेजा नोटिस
मुजफ्फरनगर में राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम की बैठक में अफसरों की तैयारियों की पोल खुल गई। RTI को लेकर सवाल-जवाब में कई जन सूचना अधिकारी प्रथम और द्वितीय अपील की प्रक्रिया नहीं बता पाए। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और RTI अधिनियम की जानकारी रखने के निर्देश दिए। वहीं BSA और समाज कल्याण अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे, जिस पर दोनों को नोटिस जारी किया गया।