पीरो: पीरो में अब रोज चलेगा वाहन जांच अभियान, हेलमेट व सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
Piro, Bhojpur | May 22, 2026 पीरो लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर पीरो अनुमंडल प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। अनुमंडल क्षेत्र में हाल के दिनों में सड़क हादसों में करीब चार लोगों की मौत के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है।