बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मंगलवार को छापेमारी कर हजारों लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया
थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मंगलवार बंजरिया पुलिस छापेमारी कर हजारो लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट की है। बुधवार थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार देर शाम तक मझरिया मन,खड़वा व चैलाहा मुशहर टोली में छापेमारी की गई। जहां करीब आधा दर्जन शराब भठ्ठियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही करीब 2700 लीटर अर्धनिर्मित शराब के साथ शराब बनाने वाली सामग्री को विनष्ट किया गया।