प्रतापगढ़: भगवा चुंगी पर अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ पुलिस का कड़ा अभियान
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में भगवा चुंगी समेत विभिन्न स्थानों पर रविवार सुबह 11 बजे चेकिंग अभियान चलाकर अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी मनोज यादव की टीम ने वाहनों के फिटनेस, बीमा और लाइसेंस की जांच की। नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा खामियों पर कई वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है