आगामी 20 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले फोकल मास ड्रूग एड्मिनिस्ट्रेशन अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई | फाइलेरिया उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से कुल 278636 लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है |बैठक में सिविल सर्जन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया |