बीकानेर: बंगला नगर स्थित सूने मकान में चोरी, बदमाशों ने जेवरात और नकदी ले उड़े
बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा एक सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सब्जी मंडी के पीछे टावर वाली गली, बनियों की बाड़ी, बंगला नगर निवासी मेघराज डागा पुत्र प्रेमराज डागा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बता