जमुई: साइकिल यात्रा मंच ने चलाया हरियाली अभियान
खरगौड़ में 20 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव का संदेश
Jamui, Jamui | May 24, 2026 साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई” मंच द्वारा रविवार 11 बजे को अपनी 542वीं रविवारीय यात्रा के तहत जमुई प्रखंड परिसर से खरगौर गांव तक जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रा में शामिल आठ सदस्यों ने खरगौर महिला संकुल स्तरीय संघ की जीविका दीदियों के साथ मिलकर करीब 20 पौधे लगाए। इनमें महोगनी, नीम, नींबू और अमरूद जैसे पौधे शामिल थे।