जयसिंहनगर: सीधी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कमिश्नर ने मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का दिया संदेश
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सीधी में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कमिश्नर बीएस जामोद ने मतदाताओं से संवाद कर 19 अप्रैल को मतदान दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर कमिश्नर ने कहा कि मतदान आपका अधिकार है। आप स्वतंत्र और निर्भीक होकर शत प्रतिशत मतदान करें।