हलसी: हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में छत गिरने से दो किशोरियां हुईं जख्मी
हलसी थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में छत टूटकर गिरने से छत पर खड़ी 2 किशोरी छत के मलबे के साथ नीचे गिरने से जख्मी हो गई. घटना पूर्वाह्न 9 बजे की बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया. घायल किशोरी मानपुर निवासी अशर्फी मिस्त्री की पुत्री अंशु कुमारी एवं रामदेव यादव की पुत्री सोनम कुमारी बताई गई है.