ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आई-20 कार से 9 किलो 999 ग्राम अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें विशेष रूप से बनाई गई स्कीम में प्लास्टिक थैलियों में अफीम छिपा रखी थी।