नवाबगंज: मसौली में ग्राम समाज की ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग, राजस्व टीम ने की कार्रवाई
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में ग्राम समाज की ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। भूमाफियाओं ने मसौली चौराहे से कस्बे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के पास नहर किनारे गाटा संख्या 176 और 185 पर कब्जा कर लिया था। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष मोहित हिंदू की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने जांच की।