सिमरी बख्तियारपुर: सिमरी बख्तियारपुर में 1 किलो गांजा बरामद, पुलिस केस की जांच में जुटी
सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस ने वार्ड 28, हटिया गाछी चौक के पास विलास यादव के मकान से करीब एक किलो गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, मौके पर अंचलाधिकारी नवीन कुमार समेत थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने गांजा जब्त कर जांच शुरू कर दी है।