कुरई: सर्राहीर्री में बेलगाम डंपर का कहर, घर के बाहर बैठे 4 ग्रामीणों को रौंदा, 3 की मौत, 1 नागपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी
Kurai, Seoni | Jun 13, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम सर्राहीर्री गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शनिवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर घर के बाहर बैठे चार ग्रामीणों को रौंदते हुए एक मकान से जा टकराया। हादसे में 3 युवक सुखमाल भलावी और रंजीत सरयाम और संदीप मर्सकोले की मौत हो गई। वही एक अन्य चन्द्रभान वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नागपुर रेफर किया गया है।