काको: काजीसराय में बिजली मरम्मत के दौरान युवक करंट से झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती
Kako, Jehanabad | May 17, 2026 काको थाना क्षेत्र के काजीसराय निवासी सूरज कुमार घर में बिजली ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि बिजली का कट ठीक करने के दौरान अचानक उसे जोरदार करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया।