प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को शिकायत और निवारण कार्य दिवस कार्यक्रम आहूत की गई। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर उपस्थित थे। धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि यह पहल संगठन को और अधिक मजबूत,जवाबदेह एवं कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।