सिवनी: कातलबोडी गांव में घर के पास बाघ CCTV में कैद हुआ
Seoni, Seoni | Nov 8, 2026 जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम कातलबोडी में शनिवार शाम घर के पास बाघ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। राजेश सनोडिया के खेत में बने मकान पर लगे CCTV कैमरे में शाम करीब 6:08 बजे बाघ की गतिविधियां कैद हुईं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू कर दी।