बानसूर: बानसूर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर सतवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया गया, अवैध हथियार बरामद
Bansur, Alwar | Apr 20, 2026 बानसूर के हरसौरा थाना पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सतवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।