Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image

‘‘अनुगूंज‘‘ नामक विशेष जागरूकता शिविर में दिव्यांगजनों की समस्याओं का हुआ समाधान, ‘संकेत वाणी’ ऐप का शुभारंभ ––– ––– मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर रायसेन में ‘‘अनुगूंज‘‘ नामक विशेष एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश और मुख्य संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ‘संकेत वाणी’ नामक ऐप का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए संवाद को सरल एवं सुगम बनाना है। कार्यक्रम में सुश्री सुमन श्रीवास्तव सदस्य सचिव मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, सुश्री अनुजा सक्सेना सीनियर ट्रेनर एमसीपीसी, श्री अजय खेमरिया दिव्यांगजन मामलों के आयुक्त, डॉ पराग जैन योग एवं मनोविज्ञान विशेषज्ञ, श्री गुरमुख सिंह लांबा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति के सलाहकार द्वारा ऑनलाईन माध्यम से उपस्थित मूक बधिर व्यक्तियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ‘संकेत वाणी’ ऐप की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए बताया गया कि यह ऐप सांकेतिक भाषा के माध्यम से संचार को अधिक प्रभावी बनाएगा तथा दिव्यांगजनों को विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं तक पहुंचने में सहायता प्रदान करेगा। इस अवसर पर आयोजित शिविर में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष महोदय श्री अनिल कुमार सोहाने द्वारा दिव्यांगजन एवं श्रवण-बाधित नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा संबंधित विभागों के सहयोग से उनके निराकरण किये जाने हेतु निर्देष सम्प्रसारित किए गए। मूक बधिर व्यक्तियों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया, जिसके संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं का तत्काल निराकरण का प्रयास किया गया। श्रीमती हर्षिनी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा व्यक्त किया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को न्याय एवं शासन की सेवाओं से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा समाज में समावेशिता को बढ़ावा देना है। श्री अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मूक बधिर नागरिकों को उपहार प्रदान किए गए। अंत में सभी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं सुगम न्याय व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय सहित जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारीगण और श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्ति उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal

Raisen, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

MORE NEWS