बीना: बीना थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया, फरियादी भाई ही निकला हत्यारा
Bina, Sagar | Oct 27, 2026 आंचवल वार्ड में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जो कोई घटना नहीं, वो असल में हत्या थी... और कातिल कोई और नहीं, बल्कि शिकायत करने वाला खुद उसका सगा भाई निकला!दरअसल 24 अक्टूबर को फरियादी पंकज अहिरवार थाने पहुंचा और मनगढ़ंत कहानी सुनाई। उसने बताया कि उसका भाई नीरज अहिरवार रात में अंडे का ठेला बंद करके घर से गया था।