अनूपगढ़: अनूपगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास नशा खरीदने आए एक युवक को लोगों ने पकड़कर पीटा
अनूपगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास आज बुधवार सुबह 11 बजे एक युवक मेडिकल नशा खरीदने के लिए आया था। जब यह युवक मेडिकल नशा खरीदने के लिए आया तो उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। नशा खरीदने आए युवक ने बताया कि वह नशा करने का आदी है और मेडिकल नशा खरीदने के लिए आया था। उस व्यक्ति ने लोगों को जिन लोगों के द्वारा नशा बेचा जा रहा है उनका ठिकाना भी बताया।