अनूपगढ़: अनूपगढ़ रेल विकास समिति ने रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री के नाम स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
अनूपगढ़ रेल विकास समिति के द्वारा आज बुधवार दोपहर 12 बजे अनूपगढ़ के रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। अनूपगढ़ रेल विकास समिति के प्रवक्ता ओम चुघ ने बताया कि ज्ञापन देकर मुख्य रूप से अनूपगढ़ से बीकानेर तक रेल लाइन बिछाने के लिए बजट की मांग और तिलक ब्रिज भिवानी रेलगाड़ी के विस्तार की मांग रेलवे विभाग से की गई है।