चित्तौड़गढ़ जिले में सरस दुग्ध उत्पादन संघ के आदेश से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। 19 और 20 अप्रैल को डेयरी बूथों पर 200 मिली नमकीन छाछ, 500 मिली प्लेन छाछ और 200 ग्राम दही कप उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। यह व्यवस्था चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ सहित मध्य प्रदेश तक लागू रहेगी।