#आईजी_से_ग्रामीणों_की_गुहार..
भरतपुर। नदबई थाना क्षेत्र के ग्राम झारकई के ग्रामीणों ने भरतपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक कैलाश बिश्नोई को ज्ञापन सौंपकर पुलिस थाना नदबई में दर्ज एससी/एसटी एक्ट के एक मामले की जांच स्थानीय अधिकारियों के बजाय किसी अन्य निष्पक्ष अधिकारी से कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेकेदार अखलेश जाटव निवासी ग्राम भौसींगा द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से लोगों को फंसाने और पैसे ऐंठने के उद्देश्य से एससी/एसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, जबकि नामजद लोग घटना के समय मौके पर मौजूद ही नहीं थे। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि शराब गोदाम के ठेकेदार ने स्वयं ही गोदाम का माल निकालकर अपने छप्पर में आग लगाई और षड्यंत्रपूर्वक गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया। नदबई विधानसभा क्षेत्र में शराब ठेकेदार का राजनैतिक प्रभाव होने के कारण ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक सर्किल नदबई और उच्चैन के प्रभाव से बाहर किसी अन्य ईमानदार अधिकारी से मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है ताकि निर्दोष लोगों को न्याय मिल सके।