बिहपुर: बिहपुर एनडीए कार्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मंत्री बनने पर मिठाई बांटी
बिहपुर एनडीए कार्यालय में बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र और गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल के मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का समर्थन करते हुए निर्णय लिया गया कि 15 मई को मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र के स्वागत में वाहनों का काफिला नहीं निकाला जाएगा।