सुपौल में घर में घुसकर महिला की निर्मम हत्या, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच में जुटी पुलिस
Description:
सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हरिहरपुर गांव में 30 वर्षीय शहानी प्रवीण की देर रात घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला अपने बेटे और बेटी के साथ सो रही थी, जबकि उसका पति दूसरे राज्य में काम करता है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में एक युवक पर संदेह जताया जा रहा है, जिसे मृतका का परिचित बताया जा रहा है। ग्रामीणों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आखिर आधी रात घर में घुसा कातिल कौन था? हत्या की वजह क्या थी? पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।
#Supaul #Chhatapur #BiharCrime #BreakingNews #MurderCase #CrimeNews #BiharNews #PoliceInvestigation #ViralNews #WeeHoursNewsbihar #ShahaniParveen #TrendingNews
Bihar, India | Jun 7, 2026