करतला: टोनही प्रताड़ना में देवरानी, बेटी और बेटे को गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला को वर्षों तक बदनाम कर जान से मारने की धमकी दी
Kartala, Korba | Jul 11, 2026 कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के भांटापारा कुदुरमाल में टोनही प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुलिस ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में उसकी देवरानी, पुत्री और पुत्र को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उरगा थाने में सत्यभामा वैष्णव (65), निवासी कु