ननखड़ी: लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तकलेच क्षेत्र का दौरा किया, लोगों की समस्याएं सुनीं
लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज तकलेच क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं इस दौरान क्षेत्र के लोग एकत्रित हुए जिन्होंने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी मंत्री को अवगत करवाया। वहीं उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी उनकी समस्याएं हैं उनके समाधान करने का आश्वासन दिया।