मिर्ज़ापुर: आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रियांशी पांडे के खिलाफ किया प्रदर्शन, की गिरफ्तारी की मांग
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रियांशी पांडेय की गिरफ्तारी की मांग किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दलित समाज के खिलाफ अभद्र और गाली देने वाली प्रियांशी के खिलाफ देहात कोतवाली पुलिस ने एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगे।