मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जीआईसी महुवरिया के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में लोग उमड़े
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर महुवरिया स्थित जीआईसी के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया। इसके अलावा कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवा विधायक सूचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, सीडीओ विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।