मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरिया चनईपुर गांव के पास बकरी चराने गए वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
बताते चलें कि गुरुवार की शाम लगभग 3:00 बजे देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के उमरिया चनईपुर गांव निवासी सेवालाल पुत्र स्वर्गीय झुरई बिंद उम्र करीब 65 वर्ष। जो कि अपने घर के पास रेलवे ट्रैक पर बकरी चराने गए थे। चुनार की तरफ से विंध्याचल की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।